logo

Jharkhand : पति ने टांगी से की  पत्नी की हत्या,  फिर खुद भी फांसी के फन्दे से झूल गया

पति ने टांगी से की  पत्नी की हत्या,  फिर खुद भी फांसी के फन्दे से झूल गया

हजारीबागः

पति - पत्नी  को बीच  आपसी झगड़ा के बाद पती ने पत्ती ने पत्नी को टांगी से काट कर  हत्या कर दी।  पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को भी  पेड़ से लटककर अपनी जान ले ली। घटना हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड की मढ़मो पंचायत के डुमरिया टांड़  की है । बताया जा रहा है कि सामान्य झगड़े के बाद इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।    

पत्नी के साथ करता था मारपीट 

मृतकों की पहचान महेश तुरी और मंजू देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पति नशे की हालत में हमेशा पत्नी  के साथ  से झगड़ा  करता था। बीती शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पती  ने टांगी से पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी  मौत हो गई। फिर पति ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। 

जांच में जुटी पुलिस
 घटना की जानकारी पुलिस को  मिलते  ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।